मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कांग्रेस का मीडिया टैलेंट हंट: प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर तक प्रवक्ता बनने का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : कांग्रेस पार्टी ने मीडिया क्षेत्र से नए और योग्य चेहरों को जोड़ने के उद्देश्य से मीडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। गुमला परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शहदेव ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को पार्टी में प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रवक्ता के रूप में काम करने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई युवा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं, लेकिन पारंपरिक राजनीतिक रास्तों पर नहीं चलना चाहते। ऐसे लोगों के लिए यह कार्यक्रम एक सुनहरा मौका है, जिसमें वे सीधे पार्टी के मीडिया विंग से जुड़कर अपनी प्रतिभा का उपयोग कर सकते हैं। कांग्रेस ने इच्छुक अभ्यर्थियों से 5 दिसंबर तक आवेदन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: रामपुरहाट- साहिबगंज रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनें रद्द कुछ का मार्ग बदला

https://samacharpost.live/2025/11/rampurhat-sahibganj-trains-cancelled-diverted-29-nov-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment