Samachar Post रिपोर्टर, रांची :लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, पद्मभूषण से सम्मानित और भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा को अचानक सांस लेने में दिक्कत बढ़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।
यह भी पढ़ें :स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का अजीब बयान:अस्पताल में बाघ घुसा दें तो मेरी क्या गलती?
नड्डा ने फोन पर ली सेहत की जानकारी
कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने फोन पर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने परिवारजनों से भी बात कर स्थिति की जानकारी ली। परिवार के मुताबिक वरिष्ठ नेता की तबीयत में पहले की तुलना में सुधार है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
Reporter | Samachar Post