कोहली-पंत का धोनी के घर डिनर, माही ने खुद ड्राइव कर विराट को छोड़ा

Meenu | November 28, 2025 | 10:29 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं। गुरुवार रात करीब 8:45 बजे विराट कोहली और ऋषभ पंत, दलादली स्थित एमएस धोनी के residence पहुंचे। दोनों खिलाड़ी अलग-अलग कार से आए थे। धोनी के घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ जुट गई, जो अपने स्टार खिलाड़ियों की एक झलक पाने को बेताब दिखी।

यह भी पढ़ें :जलघर मेले से घर लौटते समय सड़क हादसा, 18 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर घायल

दो घंटे का डिनर सेशन, परिवार संग बिताया वक्त

कोहली और पंत करीब दो घंटे धोनी के घर रुके। तीनों खिलाड़ियों ने साथ डिनर किया और धोनी के परिवार के साथ वक्त बिताया। माहौल पूरी तरह दोस्ताना रहा। डिनर के बाद खुद धोनी स्टेयरिंग सीट पर बैठे और विराट कोहली को बाहर तक छोड़ने गए।

जेएससीए स्टेडियम में दोनों टीमों का जमकर अभ्यास

मैच से पहले भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जेएससीए स्टेडियम में लंबा अभ्यास सत्र किया। भारतीय खिलाड़ियों ने नेट्स पर बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों में कड़ा अभ्यास किया। प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली ने बैक-फुट पंच, शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल पर पुल शॉट और स्पिनर्स के खिलाफ कवर ड्राइव को बार-बार आजमाया। उनकी पूरी फोकस शॉट सेलेक्शन और टाइमिंग पर रही। रोहित शर्मा ने स्विंग गेंदबाजी के खिलाफ फ्रंट-फुट डिफेंस की कई रिपीटिशन कीं। इसके साथ उन्होंने पिकअप पुल और स्लॉग स्वीप जैसे अपने पावर शॉट्स की भी खूब प्रैक्टिस की।

स्टेडियम में फैंस का उत्साह चरम पर

अभ्यास सत्र देखने आए प्रशंसकों ने खिलाड़ियों को करीब से देख खूब आनंद लिया। पूरे स्टेडियम में मैच से पहले का जोश साफ नजर आया।

Share this news

संबंधित खबरें