मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

उत्तर प्रदेश: BLO की आत्महत्या, राहुल गांधी ने EC को ठहराया जिम्मेदार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :गोंडा में तैनात शिक्षक और BLO विपिन यादव की आत्महत्या को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़ें :रांची में 30 नवंबर को IND-SA वनडे मुकाबला, शहर में 2000 पुलिसकर्मी तैनात

परिवार का आरोप: OBC वोटरों के नाम काटने का दबाव

विपिन यादव गोंडा के प्राथमिक विद्यालय जैतपुर माझा में शिक्षक के रूप में पदस्थ थे और उन्हें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के लिए BLO बनाया गया था। परिवारवालों ने आरोप लगाया कि एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी विपिन यादव पर दबाव डाल रहे थे कि OBC वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएं। दबाव और धमकी का विरोध करने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।

राहुल गांधी का ट्वीट और आरोप

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा OBC वोटरों के नाम काटो, वरना नौकरी चली जायेगी। दबाव, धमकी और नतीजा? आखिर में आत्महत्या। SIR के नाम पर पिछड़े–दलित–वंचित–गरीब वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं। ECI लोकतंत्र की हत्या की जिम्मेदार है। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए कहा कि SIR BLOs को दबाव में डाल रहा है, जिससे कई BLO आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि SIR का यह तरीका लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है, और केंद्रीय निर्वाचन आयोग के नेतृत्व में इसे राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

https://samacharpost.live/2025/11/india-south-africa-odi-ranchi-security-arrangements-30-november/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment