मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चीन के कुनमिंग में ट्रेन हादसा: परीक्षण ट्रेन की चपेट में आए 11 मजदूर की मौत, 2 घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :युन्नान प्रांत में गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जहां परीक्षण के दौरान चल रही ट्रेन ने ट्रैक पर मौजूद मजदूरों के एक समूह को टक्कर मार दी। हादसे में 11 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

यह भी पढ़ें :IAS विनय चौबे केस में ACB की बड़ी कार्रवाई: ससुर और साले को तलब, ‘आय से अधिक संपत्ति’ की जांच तेज

कुनमिंग स्टेशन के पास हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन संख्या 55537 परीक्षण के दौरान कुनमिंग रेलवे स्टेशन के नजदीक एक मोड़ पर पहुंची, तभी यह दुर्घटना हुई। ट्रेन भूकंपीय उपकरणों की जांच के लिए ट्रैक पर चल रही थी। चीन सेंट्रल टेलीविजन (CCTV) ने बताया कि हादसा लुओयांग टाउन रेलवे स्टेशन के घुमावदार हिस्से में हुआ। उसी समय निर्माण मजदूर ट्रैक पर काम कर रहे थे, जिन्हें ट्रेन देख नहीं सकी।

जांच शुरू, राहत कार्य जारी

स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। राहत और बचाव दल मौके पर तैनात हैं। हादसे के बाद ट्रैक पर चल रहे सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/ias-vinay-chaubey-acb-investigation-disproportionate-assets-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment