मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की बड़ी रणनीतिक बैठक आज, सभी उम्मीदवारों को किया गया तलब

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने राज्य स्तर पर अपनी पहली बड़ी समीक्षा बैठक बुलाई है। यह बैठक आज दोपहर 3 बजे पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, पूर्व CLP नेता, सभी सांसद–विधायक और चुनाव लड़ने वाले 61 प्रत्याशी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें :हॉन्गकॉन्ग में भीषण आग: 44 लोगों की मौत, 279 घायल- कई इमारतें खाली कराई गईं

चुनावी हार पर समीक्षा और रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

बैठक में हार के कारणों, स्थानीय मुद्दों और संगठनात्मक कमजोरियों पर विस्तार से चर्चा होगी। सभी उम्मीदवारों से अपने क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। पार्टी के जीते हुए छह विधायकों को भी बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है।

43 नेताओं को नोटिस, 7 निष्कासित

हाल ही में कांग्रेस ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों के आरोप में 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा था। इसके बाद सात नेताओं को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। इनमें शामिल हैं। आदित्य पासवान (पूर्व उपाध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल), शकीलुर रहमान (पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस), राजकुमार शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, किसान कांग्रेस), राजकुमार राजन (पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस), कुंदन गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष, अति पिछड़ा विभाग), कंचना कुमारी (अध्यक्ष, बांका जिला कांग्रेस), रवि गोल्डन (नालंदा जिला)।

https://samacharpost.live/2025/11/hongkong-major-fire-44-dead-279-injured/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment