मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: आवारा कुत्ते के हमले से 3 साल की बच्ची की मौत, गांव में दहशत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :जिले के पारू थाना क्षेत्र के मोहजमा गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां आवारा कुत्ते के हमले में तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक बच्ची की पहचान मोहजमा निवासी कमलेश सहनी की पुत्री शिवानी के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक, बच्ची घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी, तभी अचानक एक आवारा कुत्ता दौड़कर आया और उस पर हमला कर दिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से रांची पहुंचे यात्री, लेकिन बैग रह गए दिल्ली में- एयरपोर्ट पर हंगामा

गांव में आवारा कुत्तों का आतंक

स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहजमा और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों का झुंड अक्सर देखा जाता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया।

पुलिस की प्रतिक्रिया

पारू थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने पुष्टि की है कि कुत्ते के हमले में बच्ची की मौत हुई है। हालांकि अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

https://samacharpost.live/2025/11/indigo-delhi-ranchi-luggage-left-airport-chaos/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment