Samachar Post डेस्क, रांची : गोपालगंज के दुबौली कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी के मामले ने शिक्षा विभाग को त्वरित कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। छात्रा के परिजनों ने विज्ञान शिक्षक पर आरोप लगाया था, जिसे बैकुंठपुर पुलिस ने जांच के बाद सही पाया और गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: छपरा सदर अस्पताल में हंगामा, इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी
ग्रामीणों का विरोध और स्कूल में बिगड़ता माहौल
घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल में बिगड़ते माहौल और पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायत की। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) योगेश कुमार को लिखित आवेदन दिया। DEO योगेश कुमार ने प्रशासनिक कारणों से प्रधानाध्यापक समेत सात शिक्षकों का स्थानांतरण किया। आदेश में सभी शिक्षकों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया।
स्थानांतरण सूची
- प्रधानाध्यापक नविल अहमद – उत्क्रमित मावि विस्टाल
- झुन्ना कुमार साह – नव प्राथमिक विद्यालय धारी टोला सफियाबाद
- तारकेश्वर साह – नव प्रावि दिघवा धाती टोला
- मुर्शिद आलम – नव प्रावि दिधवा धाती टोला
- पिंकी कुमारी – प्रा.वि. भगवानपुर
- उपेन्द्र कुमार राम – नव प्रावि धारी टोला सफियाबाद
- सजाद अली – उमावि बासघाट मसुरिया
DEO योगेश कुमार ने कहा कि आरोपी शिक्षक को सस्पेंड किया गया है और स्कूल की पठन-पाठन व्यवस्था सामान्य रखने के लिए यह कदम जरूरी था। उन्होंने सभी शिक्षकों को नए पदस्थापन स्थल पर तुरंत योगदान देने का निर्देश दिया।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।