Samachar Post डेस्क, रांची :संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार संविधान के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन कर रही है।
RSS की संविधान में भूमिका नहीं- जयराम रमेश
कांग्रेस के संचार प्रभारी और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि संविधान के प्रारूपण में RSS की कोई भूमिका नहीं थी। संविधान अपनाए जाने के बाद RSS ने हमेशा इसे कमजोर करने की कोशिश की है। RSS की विचारधारा संविधान के खिलाफ है।
PM और गृह मंत्री पर गंभीर आरोप
जयराम रमेश ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सुनियोजित तरीके से संवैधानिक प्रावधानों और मूल्यों को नष्ट कर रहे हैं। वर्तमान समय में वही भूमिका निभाई जा रही है, जो पहले RSS की थी।
संविधान निर्माताओं का किया सम्मान
कांग्रेस नेता ने पोस्ट में संविधान निर्माताओं को याद किया, जिनमें शामिल हैं प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद,अंतिम गवर्नर-जनरल सी. राजगोपालाचारी, प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल और संविधान प्रारूप समिति के प्रमुख डॉ. बी.आर. अंबेडकर। जयराम रमेश ने कहा कि इन नेताओं ने लोकतांत्रिक भारत की नींव रखी और संविधान हर नागरिक के अधिकारों की गारंटी है।
Reporter | Samachar Post