मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को मजबूत शुरुआत की। ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 307.93 अंक चढ़कर 84,894.94 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 93.5 अंक बढ़कर 25,978.30 पर ट्रेड कर रहा था।

टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स और टाटा स्टील में मजबूती

सेंसेक्स में शामिल टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त देखी गई। सुबह के सत्र में केवल भारती एयरटेल दबाव में ट्रेड करता दिखा।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: निर्माणाधीन फ्लैट के नीचे युवक की लाश मिली, पत्थर से कुचलकर की गई हत्या की आशंका

एशियाई और अमेरिकी बाजारों से मिला समर्थन

एशियाई बाजार भी दिन की शुरुआत में हरे निशान में रहे, साउथ कोरिया का KOSPI, जापान का Nikkei 225, चीन का SSE हांगकांग का Hang Seng Index सभी इंडेक्स सकारात्मक कारोबार करते दिखे। अमेरिकी शेयर बाजार भी मंगलवार को मजबूत बंद हुआ, जिसका असर घरेलू बाजार पर पड़ा।

FII और DII ने दिखाई खरीदारी

मंगलवार को विदेशी और घरेलू निवेशकों ने बाजार में भारी खरीदारी की,

  • FII: 785.32 करोड़ रुपये की खरीद
  • DII: 3,912.47 करोड़ रुपये की खरीद

वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.35% बढ़कर 62.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

महंगाई में कमी के संकेत से बढ़ा भरोसा

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों में नरमी और महंगाई घटने के संकेतों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इससे बाजार में तेजी का रुझान देखने को मिल रहा है।

https://samacharpost.live/2025/11/jamshedpur-birsanagar-youth-murder-body-found-under-construction-building/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment