मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर में छह की मौ’त, सात लोग गंभीर रूप से घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार  : शेखपुरा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ऑटो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नालंदा के पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा नगर थाना क्षेत्र के एकसारी बीघा और कंबलगढ़ गांव के बीच शेखपुरा–सिकंदरा हाईवे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में 13 सवारियां थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री सड़क पर छिटककर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटे और दादी-पोती भी शामिल हैं।

हादसे का दर्दनाक मंजर

चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के समय दोनों वाहनों की रफ्तार करीब 70–80 किमी प्रति घंटा थी। भिड़ंत के बाद सड़क पर शव बिखर गए। मृतकों में टुनटुन यादव की पत्नी आशा देवी उर्फ सीमा देवी (56), उनका बेटा राहुल कुमार (22) और धमसेना गांव के राजकुमार साव की पहचान की गई है। अन्य मृतकों की पहचान जारी है। एक घायल यात्री ने बताया कि “ऑटो में क्षमता से ज्यादा लोग बैठे थे। इतनी तेज टक्कर हुई कि पांच लोग ऑटो से उछलकर सड़क पर गिर पड़े। कई लोग अंदर ही फंस गए। चश्मदीदों के अनुसार ऑटो रॉन्ग साइड से आ रहा था और कुछ ही क्षण पहले एक पिकअप ने उसे ओवरटेक किया था, जिससे चालक सामने से आ रहे ट्रक को देख नहीं पाया।

यह भी पढ़ें: CM नीतीश की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक, छह बड़े फैसले मंजूर

परिवारों पर टूटा दुख का पहाड़

दुर्घटना में तीन महिलाएं और तीन पुरुषों की जान गई है। सबसे दर्दनाक घटना उस परिवार की रही, जिसमें राहुल अपनी कैंसर पीड़ित मां को इलाज के लिए पटना ले जा रहा था। हादसे में मां-बेटे दोनों की मौत हो गई। करंडे थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के महेंद्र मांझी की पत्नी अहिल्या देवी (62) और उनकी पोती निशा कुमारी (17) की भी मौके पर ही मौत हो गई। निशा की बहन प्रिया घायल है और उसका उपचार चल रहा है।

टक्कर इतनी जोरदार कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए

ऑटो का आगे का हिस्सा पूरी तरह ट्रक में घुस गया। ऑटो चालक की भी मौके पर मौत हो गई, उसका शरीर स्टीयरिंग में फंसा रह गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और सड़क से शवों को हटाया। शेखपुरा अपर थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि खाली ट्रक शेखपुरा से पटना की ओर जा रहा था, जबकि ऑटो चेवाड़ा से आ रहा था। आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-cabinet-first-meeting-nitish-six-key-decisions/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment