मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना साइंस कॉलेज में नए कोर्स की तैयारी तेज

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :पटना साइंस कॉलेज अब मल्टीडिसिप्लिनरी मॉडल की ओर बढ़ रहा है। कॉलेज प्रशासन ने बीए और बीकॉम कोर्स शुरू करने के लिए पटना विश्वविद्यालय को औपचारिक प्रस्ताव भेज दिया है। विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :झारखंड में अपराध जांच होगी डिजिटल और पारदर्शी, ई-साक्ष्य नियम 2025 लागू

इंटीग्रेटेड BEd कोर्स का भी प्रस्ताव

कॉलेज ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड BSc–BEd कोर्स शुरू करने का भी प्रस्ताव भेजा है। यह कोर्स राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) से स्वीकृति मिलने के बाद शुरू किया जाएगा। सभी नए कोर्स सेल्फ-फाइनेंस मोड में चलेंगे।

NEP 2020 के तहत मल्टीडिसिप्लिनरी फोकस

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि नए संकाय शुरू होने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दायरा बढ़ेगा। NAAC ग्रेड में सुधार की संभावना बढ़ेगी। NEP 2020 के मल्टीडिसिप्लिनरी मॉडल को बढ़ावा मिलेगा। फिलहाल पटना साइंस कॉलेज केवल साइंस स्ट्रीम में शिक्षा देता है, जबकि अन्य कॉलेजों में तीनों संकाय (Arts, Commerce, Science) होने से उनका ग्रेड बेहतर है।

नया साइंस ब्लॉक और विभागों का पुनर्गठन

कॉलेज परिसर में जल्द ही नया साइंस ब्लॉक तैयार होगा। इसके बाद पीजी विभागों को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। पुराने भवनों में आर्ट्स और कॉमर्स विभाग स्थापित होंगे। प्राचार्या प्रो. अलका ने कहा कि विश्वविद्यालय और NEP के सुझावों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया सभी विभागाध्यक्षों से चर्चा के बाद प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-e-evidence-management-rules-2025-notified-digital-investigation-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment