मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में 6 की मौत, 30 से अधिक घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :तमिलनाडु के तेनकासी जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। इदैकल के पास कामराजपुरम इलाके में दो निजी बसें आमने-सामने टकरा गईं। हादसा इतना ज़ोरदार था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही तेनकासी डीसी कमल किशोर और एसपी अरविंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें :पाकुड़ में ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’: 3 KM पदयात्रा से गूंजा एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस का ड्राइवर तेज रफ्तार में लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही तेनकासी–कोविलपट्टी रूट की बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया।

सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर की तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह प्रतीत होती है। टीमें अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं ताकि घटना के सही कारणों की पुष्टि की जा सके। तेनकासी जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/pakur-sardar-150-unity-march-3km-padyatra/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment