Samachar Post डेस्क,बिहार :मुजफ्फरपुर के मधौल बाइपास पर बीती देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें :झारखंड संघर्ष, स्वाभिमान और सांस्कृतिक अस्मिता की भूमि : विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़
टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार में फंसे घायलों को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ड्राइवर मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के बाद ट्रक चालक घायलों को वहीं छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी अस्मित कुमार ने जानकारी दी कि घटना में शामिल वाहन की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। फिलहाल घायलों की पहचान भी अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



















