मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार SIR इफेक्ट: जिन 3 सीटों पर सबसे ज्यादा वोट डिलीट हुए, वहां BJP ने दर्ज की जीत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग के बीच मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने का मुद्दा गर्माता जा रहा है। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर विपक्ष वोट कटाई का आरोप लगा रहा है, लेकिन चुनाव आयोग के आंकड़े कुछ और कहानी बताते हैं।

यह भी पढ़ें :झारखंड में फिलहाल हल्की ठंड, अगले हफ्ते तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना

सबसे ज्यादा वोट डिलीट- और वहीं NDA की बढ़त

जिन सीटों पर सबसे अधिक नाम डिलीट हुए, वहां के नतीजे चौंकाने वाले हैं:

सीटडिलीट हुए वोटविजेता
गोपालगंज56,793BJP
पूर्णिया50,767BJP
मोतिहारी49,747BJP
कुचायकोट43,226JDU
किशनगंज42,940कांग्रेस

टॉप-5 डिलीशन सीटों में 4 पर NDA और 1 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

रिकॉर्ड मतदान और बदले समीकरण

चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को हुए और राज्य ने 67.13% की उच्च मतदान दर दर्ज की। महिला वोटर 71.78%, पुरुष वोटर 62.98% रहा। महिला मतदाताओं में यह बढ़त इस बार बड़े राजनीतिक संकेत देती है। विपक्ष का दावा है कि SIR प्रक्रिया वोट चोरी है, लेकिन नतीजों में इसका प्रभाव कहीं उलटा दिखाई देता है।

जहां वोट कम कटे, वहां नतीजे मिले-जुले

कम डिलीट वाली सीटों पर सत्ता समीकरण अलग रहे:

सीटडिलीट वोटविजेता
दरभंगा2,859BJP
चनपटिया6,031कांग्रेस
बेतिया6,076BJP
डेहरी6,219LJPR
महुआ6,302LJPR

स्पष्ट है कि वोट डिलीट संख्या और चुनावी नतीजों के बीच सीधा पैटर्न नहीं मिलता। लेकिन राजनीतिक विवाद थमने की बजाए और तेज़ हो रहा है।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-weather-update-ranchi-cold-temperature-forecast/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment