RJD की हार के बाद लालू परिवार में विवाद गहराया, रोहिणी के समर्थन में तेज प्रताप की जांच की मांग

Rupa Kumari | November 18, 2025 | 04:07 PM IST

Samachar Post डेस्क,बिहार : बिहार चुनाव में RJD की करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार के भीतर विवाद खुलकर सामने आ गया है। इसी बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अपनी बहन रोहिणी आचार्या के समर्थन में खुलकर उतर आए हैं। मंगलवार को उन्होंने कहा कि अगर लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के साथ किसी तरह का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है, तो इसकी स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए। इसके लिए उन्होंने PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार सरकार से जांच की मांग की है।

हार के बाद रोहिणी के गंभीर आरोप

चुनावी नतीजों के बाद रोहिणी आचार्या ने आरोप लगाया था कि राबड़ी आवास में उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ। उन्होंने राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने की बात भी कही थी। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे केवल तेजस्वी यादव से दूरी रखेंगी, जबकि लालू-राबड़ी और अन्य बहनों से उनके संबंध सामान्य हैं। तेज प्रताप ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज खान पर निशाना साधते हुए उन्हें “जयचंद” बताया। रोहिणी ने भी सोशल मीडिया पर इन दोनों के नाम का उल्लेख किया था, जिससे विवाद और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: पटना सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन चुनाव, 11 पदों के लिए मतदान जारी

तेज प्रताप की नई पार्टी और रोहिणी को बड़ा ऑफर

तेज प्रताप ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘जन शक्ति जनता दल’ में रोहिणी आचार्या को संरक्षक बनने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही उन्होंने एनडीए सरकार को नैतिक समर्थन देने की भी घोषणा की है, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Share this news

संबंधित खबरें