धुर्वा डैम हादसा: पुलिसकर्मी सत्येंद्र सिंह का शव बरामद, चार जवानों की दर्दनाक मौत

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :राजधानी रांची के धुर्वा डैम में हुए भीषण हादसे में लापता पुलिसकर्मी सत्येंद्र सिंह का शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया। इससे पहले हादसे में मारे गए तीन अन्य पुलिसकर्मियों के शव भी डैम से निकाले जा चुके हैं। 14 नवंबर की देर रात यह बड़ा हादसा तब हुआ जब पुलिसकर्मियों का वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सीधे धुर्वा डैम में जा गिरा। वाहन में सवार सभी चारों की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :सदर अस्पताल में जटिल सर्जरी कर डॉक्टरों ने बचाई 24 वर्षीय युवक की जान; 15 मिनट में ही शुरू की गई ओटी

मृतकों की पहचान उपेंद्र कुमार सिंह, रोबिन कुजूर, सत्येंद्र सिंह और सरकारी ड्राइवर के रूप में हुई है। ये सभी प्रिंसिपल जिला जज, जमशेदपुर के बॉडीगार्ड और ड्राइवर थे। घटना के बाद एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार रेस्क्यू में जुटी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात डैम के किनारे से गुजरते समय वाहन अचानक तेज रफ्तार में पानी में गिर गया।

संबंधित खबरें