मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चुनाव परिणाम के बाद बिहार सीएम आवास में बढ़ी राजनीतिक हलचल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रचंड बहुमत के बाद राजधानी पटना में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। शनिवार की सुबह से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पार्टी नेताओं का आना-जाना जारी रहा। सबसे पहले जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी सीएम हाउस पहुंचे। इसके बाद चिराग पासवान समेत अन्य नेता भी सीएम से मुलाकात करने आए। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट लेकर सीएम हाउस पहुंचे।

यह भी पढ़ें :राजकुमार राव और पत्रलेखा बने माता-पिता, चौथी शादी की सालगिरह पर मिली खास खुशखबरी

बिहार में नेतृत्व का भरोसेमंद चेहरा केवल सीएम नीतीश कुमार हैं- श्याम रजक

मुलाकात के बाद फुलवारी से नवनिर्वाचित विधायक श्याम रजक ने मीडिया से कहा, बिहार में नेतृत्व का भरोसेमंद चेहरा केवल सीएम नीतीश कुमार हैं। जनता ने उनके नेतृत्व में स्थिर और सक्षम सरकार के लिए आस्था व्यक्त की है। शपथ ग्रहण का समय मुख्यमंत्री तय करेंगे। सीएम आवास पर अब तक मौजूद नेताओं में चिराग पासवान, विजय चौधरी, सुनील कुमार, मनीष वर्मा, अरुण मांझी, इंजीनियर शैलेन्द्र, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कृष्ण कुमार मंटू, ललन सिंह, संजय झा, श्याम रजक और नितिन नवीन शामिल रहे।

अफवाहों पर श्याम रजक का स्पष्ट संदेश

श्याम रजक ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और ऐसे दावे कि बिना जेडीयू के सरकार बन सकती है, केवल सपने और अटकलें हैं। उन्होंने महाराष्ट्र पैटर्न की चर्चाओं को भी खारिज करते हुए कहा कि उनके पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और सभी बातें केवल अफवाहें हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/rajkummar-rao-patralekha-baby-girl-announcement/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment