मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

घाटशिला उपचुनाव : 12वें राउंड के बाद भी झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन की मजबूत बढ़त कायम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 12वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भी झामुमो (JMM) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपनी बढ़त मजबूती से बनाए रखी है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक सोमेश चंद्र सोरेन को अब तक 64,637 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 41,252 वोट हासिल हुए हैं। इस तरह झामुमो उम्मीदवार 21,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन दूसरे स्थान पर हैं और रुझानों में लगातार पीछे होते दिख रहे हैं। घाटशिला सीट पर कुल 20 राउंड की गिनती होनी है, इसलिए अंतिम नतीजों का इंतजार अभी बाकी है। लेकिन मौजूदा रुझान झामुमो खेमे में उत्साह बढ़ाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव रुझान: एनडीए की बढ़त पर पटना बीजेपी ऑफिस में ढोल-नगाड़ों संग जश्न, कार्यकर्ताओँ में खुशी की लहर

इस उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुरक्षा कड़ी रखी गई है और मतगणना शांतिपूर्वक आगे बढ़ रही है। जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ रहे हैं, मुकाबला झामुमो के पक्ष में और स्पष्ट होता दिख रहा है।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-election-2025-nda-lead-bjp-office-celebration-patna/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment