मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: PK की पार्टी जनसुराज का आंकड़ा अभी तक नहीं आया

--Advertisment--

  • जनसुराज पार्टी का वोट प्रतिशत ‘अन्य’ श्रेणी में

Samachar Post डेस्क, पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है, लेकिन मतगणना शुरू होने के लगभग चार घंटे बाद भी प्रशांत किशोर (PK) की पार्टी जनसुराज का वोट प्रतिशत स्पष्ट नहीं हो सका है। 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद फिलहाल जनसुराज के वोटों को ‘अन्य दलों’ की श्रेणी में दिखाया जा रहा है।

शुरुआती रुझानों में NOTA और AAP का प्रदर्शन

मतगणना के शुरुआती रुझानों में,

  • NOTA – 1.87% वोट
  • AAP – 0.32% वोट (सबसे कम)

यह संकेत करता है कि नए और छोटे दलों का प्रदर्शन अभी तक प्रभावी नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव 2025: फिर नीतीश फैक्टर हावी! जीत का फॉर्मूला क्या है?

NDA को भारी बढ़त, JDU-बीजेपी आगे

243 सीटों के रुझानों में NDA बढ़त बनाए हुए है।

  • NDA – 192 सीटों पर आगे
  • महागठबंधन – 46 सीटों पर आगे

पार्टियों की स्थिति..

  • JDU – 75+ सीटों पर बढ़त
  • BJP – 84 सीटों पर आगे (सबसे बड़ी पार्टी)

महागठबंधन की स्थिति: RJD आगे, कांग्रेस पिछड़ी

महागठबंधन में, RJD 33 सीटों पर आगे, कांग्रेस सिर्फ 5 सीटों पर लीड, कांग्रेस का प्रदर्शन काफी कमजोर नजर आ रहा है।

बड़े नेताओं की सीटों पर मुकाबला

  • तेजस्वी यादव (RJD) – राघोपुर से NDA उम्मीदवार सतीश यादव पर बढ़त
  • तेज प्रताप यादव – महुआ से पीछे चल रहे
  • सम्राट चौधरी – तारापुर से आगे
  • ओसामा शहाबुद्दीन – रघुनाथपुर से लीड में

मतदान प्रतिशत में रिकॉर्ड वृद्धि

इस बार बिहार में दो चरणों में 67.10% मतदान हुआ, जो 2020 की तुलना में करीब 10% अधिक है। यह राज्य में अब तक का नया रिकॉर्ड माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-election-2025-nitish-factor-winning-formula-analysis/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment