बिहार चुनाव 2025: छपरा सीट पर BJP की छोटी कुमारी आगे, RJD के खेसारी लाल पीछे

Rupa Kumari | November 14, 2025 | 11:48 AM IST
  • छपरा सीट पर कड़ा मुकाबला

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। छपरा विधानसभा सीट से शुरुआती रुझानों में BJP उम्मीदवार छोटी कुमारी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं RJD प्रत्याशी और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव लगभग 900 वोट से पीछे चल रहे हैं।

समर्थकों में उत्सुकता, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

मतगणना केंद्र के बाहर BJP और RJD समर्थकों में उत्साह और बेचैनी दोनों देखने को मिल रही है। प्रशासन ने परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके।

यह भी पढ़ें: घाटशिला उपचुनाव 2025: तीन राउंड की गिनती के बाद JMM प्रत्याशी 7,541 वोटों से आगे

जातिगत समीकरण और लोकप्रियता बने फैक्टर

छपरा सीट पर जातीय समीकरण, स्थानीय लोकप्रियता और दोनों प्रत्याशियों की व्यक्तिगत छवि को निर्णायक माना जा रहा है। दोनों ही पार्टियां अपनी जीत का दावा कर रही हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

अंतिम नतीजों का इंतजार

रुझान लगातार बदल सकते हैं और अंतिम परिणाम आने तक राजनीतिक हलचल तेज बनी हुई है। समर्थक हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।

Share this news

संबंधित खबरें