मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तेजस्वी बनाम नीतीश: पोस्टर वॉर ने बढ़ाई सियासी गर्मी, अखिलेश भी पोस्टर में शामिल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले राजधानी पटना में पोस्टर पॉलिटिक्स चरम पर पहुंच गई है। एक ओर जेडीयू (JDU) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में टाइगर अभी जिंदा है का पोस्टर लगाया है, वहीं आरजेडी (RJD) ने जवाबी वार करते हुए “अलविदा चाचा” पोस्टर के जरिए नई सरकार बनने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें :भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कल, ईडन गार्डन्स में सुरक्षा कड़ी

पटना की दीवारों पर सियासी संग्राम

14 नवंबर की मतगणना से पहले पटना की सड़कों और दीवारों पर पोस्टरों की जंग देखने को मिल रही है। बीजेपी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टरों में लिखा गया है नरेंद्र-नीतीश भाई-भाई” जिसमें एनडीए (NDA) की एकता पर ज़ोर दिया गया है। इन पोस्टरों में जंगलराज का ज़िक्र भी किया गया है, जैसा कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, नरेंद्र और नीतीश आपके दो भाई हैं।

आरजेडी का पलटवार- अलविदा चाचा पोस्टर वायरल

आरजेडी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में नीतीश कुमार और अमित शाह को निशाने पर लिया गया है। दिलचस्प यह है कि इन पोस्टरों में तेजस्वी यादव के साथ अखिलेश यादव की तस्वीर भी लगाई गई है, जबकि ऊपर की ओर लालू यादव और मुलायम सिंह यादव एक साथ दिखाई दे रहे हैं यानी समाजवादी एकता का संदेश दिया गया है। पोस्टर समाजवादी पार्टी के पूर्व युवा अध्यक्ष धर्मवीर यादव ने लगवाए हैं, जिन पर लिखा है जनता हुंकार भरती है तो महलों की नींव उखड़ती है, सांसों के बल ताज हवा में उड़ती है, सिंहासन खाली करो कि तेजस्वी सरकार आती है। इन पोस्टरों में नीतीश कुमार और अमित शाह के कार्टून भी बनाए गए हैं।

जेडीयू का दावा- एनडीए फिर सत्ता में

जेडीयू की ओर से जारी टाइगर अभी जिंदा है” पोस्टर में नीतीश कुमार की आत्मविश्वास से भरी तस्वीर लगाई गई है। पार्टी का कहना है कि एग्जिट पोल के नतीजे स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि एनडीए सरकार एक बार फिर बनने जा रही है।

तेजस्वी यादव बोले एग्जिट नहीं, जनता ने किया एग्जैक्ट फैसला

तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल्स को खारिज करते हुए कहा, ये आंकड़े सत्ता के दबाव में तैयार किए गए हैं, असली फैसला जनता ने बदल दिया है। इस बार बिहार में तेजस्वी सरकार आ रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/india-vs-south-africa-1st-test-eden-gardens-match-preview-records-and-security/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment