मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सासाराम में स्ट्रांग रूम के पास हंगामा, ट्रक के घुसने से मचा बवाल

--Advertisment--

  • आधी रात स्ट्रांग रूम परिसर में घुसा ट्रक, मचा हड़कंप

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले सासाराम में गुरुवार देर रात अफरातफरी मच गई। रोहतास जिले के सासाराम स्थित मतगणना स्थल पर एक ट्रक अचानक स्ट्रांग रूम परिसर के अंदर घुस गया, जिससे वहां मौजूद प्रत्याशियों के समर्थक भड़क उठे। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, स्थिति पर पाया काबू

घटना की जानकारी मिलते ही जिला अधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हालात को नियंत्रित किया और पूरे परिसर की तलाशी ली। जांच में ट्रक से खाली बक्से बरामद हुए। डीएम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जा रही है, और यदि किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की, लेकिन लाठीचार्ज किए जाने की खबरों को पुलिस ने खारिज कर दिया है। हालांकि, कुछ प्रत्याशी समर्थकों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव 2025: कल होगी मतगणना, केंद्र में मोबाइल ले जाना सख्त मना

EVM बदलने की अफवाह से बढ़ा तनाव

घटना के बाद अफवाह फैल गई कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम बदले जा रहे हैं, जिसके चलते सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी और उनके समर्थक रातभर मतगणना स्थल के बाहर डटे रहे। प्रशासन ने बार-बार यह स्पष्ट किया कि सभी ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं हुई है।

राजनीतिक दलों ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस प्रत्याशी संतोष मिश्रा ने इस घटना की शिकायत चुनाव पर्यवेक्षक से की है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह ने पुलिस पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है। आरजेडी प्रत्याशी सतेंद्र शाह ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन की अपील, अफवाहों पर ध्यान न दें

जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें। अधिकारियों ने कहा कि स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित है और मतगणना प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से कराई जाएगी। इस बीच, चेनारी विधानसभा के आरओ सह एडीएम से इस घटना पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-assembly-election-2025-counting-guidelines-patna/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment