मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में 15 नवंबर को महिलाओं की ‘शी रन’ दौड़, रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :शहर में महिला फिटनेस और खेल को बढ़ावा देने के लिए टाटा स्टील का स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट 15 नवंबर 2025 को विशेष महिला दौड़ ‘शी रन’ (She Run) का आयोजन कर रहा है। यह दौड़ 2.5 किलोमीटर की होगी और इसमें केवल महिलाओं को प्रतिभागिता का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें :टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट – यात्रियों को होगी दिक्कत

क्या है इस दौड़ का उद्देश्य?

महिलाओं को जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए तैयार करना, फिटनेस, आत्मविश्वास और खेल में भागीदारी को बढ़ावा देना, महिलाओं को दौड़ का पहला अनुभव देने के लिए प्रेरित करना है।

दौड़ की पूरी जानकारी

15 नवंबर 2025 को जेडीआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बिष्टुपुर (एथलेटिक्स ट्रैक)से शाम 6:00 बजे शुरू होगी। पंजीकरण आयोजन स्थल पर ही, पूरी तरह नि:शुल्क होगा। दौड़ में सिर्फ पहली 200 महिलाओं को भाग लेने का मौका मिलेगा, इसलिए समय से पहुंचकर पंजीकरण कराना जरूरी है।18 से 35 वर्ष और 35 वर्ष से अधिक दोनों वर्गों में प्रतिभागी अलग-अलग प्रतिस्पर्धा करेंगी।

महिलाओं को दिया गया खास संदेश

टाटा स्टील ने शहर की सभी महिलाओं को आमंत्रित करते हुए कहा कि ‘शी रन’ ऊर्जा, फिटनेस और महिला सशक्तिकरण का उत्सव है, जिसमें भाग लेकर महिलाएं खुद को प्रेरित करने के साथ-साथ दूसरों को भी प्रोत्साहित कर सकती हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/many-trains-running-from-tatanagar-canceled-some-short-terminated-passengers-will-face-problems/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment