Samachar Post डेस्क, रांची : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की तबीयत मंगलवार देर रात अचानक खराब हो गई। रात को अपने घर पर गोविंदा बेहोश हो गए, जिसके बाद परिवार ने तुरंत डॉक्टर से संपर्क किया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें रात करीब 1 बजे अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। गोविंदा के करीबी दोस्त और लीगल एडवाइज़र ललित बिंदल ने बताया कि अभिनेता की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उनकी कई मेडिकल जांचें जारी हैं। बिंदल ने कहा, डॉक्टरों से बात करने के बाद उन्हें कुछ दवाएं दी गई हैं। रिपोर्ट्स अभी नहीं आई हैं, इसलिए फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी।
यह भी पढ़ें: चतरा में बड़ी चोरी: दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर, 14 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
पहले भी रह चुकी है स्वास्थ्य संबंधी परेशानी
पिछले साल अक्टूबर में गोविंदा अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गलती से खुद को घायल कर बैठे थे। उस हादसे में उनके पैर में गोली लगी थी और उन्हें जुहू के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई घंटे की सर्जरी के बाद गोली निकाली गई। गोविंदा ने उस घटना के बारे में बताया था कि वह कोलकाता में शो के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे, तभी बंदूक गिर गई और गोली चल गई।
उन्होंने कहा था, कुछ सेकंड के लिए मैं सन्न रह गया था, फिर देखा कि मेरे पैर से काफी खून बह रहा है।”
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।