मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार चुनाव 2025: गयाजी में HAM समर्थकों पर हमला, RJD नेता पर आरोप

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार :बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच गयाजी से बड़ी खबर आई है। अतरी विधानसभा क्षेत्र में HAM समर्थकों पर गोली चलाई गई और वोटिंग से रोकने का आरोप भी लगाया गया। घटना में दो समर्थक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें :धर्मेंद्र के निधन की खबर अफवाह, बेटी ईशा ने दिया हेल्थ अपडेट

घायल समर्थकों का इलाज जारी

घायल HAM समर्थकों में श्रवण कुमार मांझी और धीरज कुमार शामिल हैं। दोनों का इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है। HAM प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी अस्पताल पहुंचकर घायल समर्थकों का हाल जाना।

RJD विधायक पर आरोप

HAM समर्थकों ने इस घटना के लिए अतरी विधानसभा के RJD विधायक रणजीत यादव (अजय यादव) पर आरोप लगाया है। पुलिस ने राजद विधायक समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मांझी ने उठाई प्रशासनिक चूक पर आपत्ति

जीतनराम मांझी ने कहा कि उनके समर्थकों पर जाति पूछकर हमला किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटनाएं मतदान के दिन वोटरों को बूथ तक जाने से रोकने की साजिश का हिस्सा लगती हैं। उन्होंने आगे कहा, बाराचट्टी में ज्योति मांझी पर पत्थरबाजी हुई थी, तब प्रशासन ने कुछ नहीं किया। अगर मौत हो जाती तो घटना मानी जाती। अतरी में भी वही हुआ। हर बूथ पर सुरक्षा के रूप में CRPF तैनात होना चाहिए था।

मतदाता सुरक्षा पर सवाल

घटना ने मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। HAM का कहना है कि ऐसी घटनाओं से लोकतंत्र और मतदाता सुरक्षा प्रभावित होती है।

https://samacharpost.live/2025/11/dharmendra-death-rumor-false-esha-deol-health-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment