मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार मैदान में

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर कुल 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें कई दिग्गज चेहरे भी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

3.70 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। करीब 1.95 करोड़ पुरुष मतदाता, लगभग 1.75 करोड़ महिला मतदाता सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कौन-सा उम्मीदवार जनता का विश्वास जीतने में सफल होगा।

यह भी पढ़ें: पटना में कबाड़ी दुकान में भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर राख

45,399 मतदान केंद्रों पर जारी मतदान

दूसरे चरण में कुल 45,399 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती, CCTV निगरानी और सख्त बंदोबस्त के बीच मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

https://samacharpost.live/2025/11/patna-mahavir-colony-kabadi-shop-fire-6-shops-damaged/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment