मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

घाटशिला उपचुनाव: कल सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग, आयोग ने की पूरी तैयारी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार, 11 नवंबर को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी। सोमवार को सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच किया जा चुका है और आज शाम तक वे अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर रिपोर्ट करेंगे। के. रवि कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुरक्षा और निगरानी की पूरी व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केंद्रों में अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और आरओ ऑफिस द्वारा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में सड़क पर खून से सना बंदूक लिपटा कपड़ा मिला, पुलिस जांच में जुटी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान अवश्य करें और अपने मित्रों, परिवारजनों व पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

https://samacharpost.live/2025/11/simdega-bodakhada-blood-stained-gun-found/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment