मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान दल रवाना, प्रशासन हाई अलर्ट पर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को आवश्यक सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें :अंचल कार्यालयों में भूमि से जुड़े मामलों पर भू-स्वामी परेशान, चालू वित्त वर्ष में 53,690 शिकायतें दर्ज

अधिकारियों ने डिस्पैच सेंटर का लिया जायजा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मतदान कर्मियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बलों से बातचीत कर निर्देश दिए कि सभी टीमें समय पर मतदान केंद्रों पर पहुंचें और चुनाव आयोग के नियमों का कड़ाई से पालन करें।

सामग्री वितरण और सुरक्षा पर पैनी नजर

मतदान सामग्री का सुरक्षित वितरण सुनिश्चित किया गया। वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। हर गतिविधि की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कहा, हम निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हर मतदाता बिना किसी दबाव के मतदान कर सके, यह हमारी पहली प्राथमिकता है।

संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा

एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा बलों की निगरानी में मतदान दल सुरक्षित केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है, शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराया जाएगा।

11 नवंबर को होगा मतदान

प्रशासन और सुरक्षा बल लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। 11 नवंबर को मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर संयुक्त टीमें चौबीसों घंटे निगरानी कर रही हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मर्यादा बनाए रखना और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-land-disputes-53690-complaints/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment