मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कटिहार में बोलीं प्रियंका गांधी: जनता बदलाव चाहती है, ध्यान भटकाने वाली बातें अब नहीं चलेंगी

--Advertisment--

  • प्रियंका गांधी ने कटिहार की सभा में साधा निशाना

Samachar Post रिपोर्टर, कटिहार : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में अपने चुनावी दौरे के दौरान कहा कि इस बार जनता स्पष्ट रूप से बदलाव के मूड में है। कटिहार की जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, जनता बदलाव चाहती है और यह बहुत स्पष्ट है… जनता ऊब चुकी है, थक चुकी है और इस बार ध्यान भटकाने वाली बातें नहीं चलेंगी। जनता कह रही है हमारी बात करो, हमारे विकास की बात करो, हमारे भविष्य की बात करो। प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता अब उन वादों और नारों से आगे बढ़ चुकी है जो केवल भावनाओं को भटकाने का काम करते हैं।

भागलपुर में स्थानीय अस्मिता और गर्व पर जोर

भागलपुर के बरारी में आयोजित दूसरी सभा में प्रियंका गांधी ने बिहार की जनता से गर्व महसूस करने की अपील की। उन्होंने कहा, जब आप देश के अन्य हिस्सों या बड़े शहरों में जाते हैं और कोई पूछता है कि आप किस राज्य से हैं, तो गर्व से कहिए मैं बिहारी हूं। मैंने इस देश के निर्माण में अपना योगदान दिया है। प्रियंका गांधी के ये बयान कांग्रेस के चुनावी अभियान का केंद्रीय संदेश माने जा रहे हैं जिसमें स्थानीय अस्मिता, रोजगार और विकास को मुख्य विषय बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में विधायक निसात आलम ने BDO आवास का उद्घाटन और 28 योजनाओं का किया शिलान्यास

कांग्रेस का संदेश: ‘बदलाव और स्वाभिमान’ का संगम

विश्लेषकों का मानना है कि प्रियंका गांधी का यह बयान बिहार में कांग्रेस की रणनीति को रेखांकित करता है, जिसमें जनता की नाराजगी, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को केंद्र में लाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस की टीम इसे ‘बदलाव और स्वाभिमान’ के नारे के साथ जनता तक पहुंचाने की तैयारी में है।

https://samacharpost.live/2025/11/pakur-bdo-house-inauguration-nisat-alam-28-projects-launch/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment