Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा :झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जिसमें 4 साल के बच्चे की जान चली गई। घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के कमेडीह गांव की है। मृत बच्चे की पहचान प्रताप कुमार (4) के रूप में हुई, जो संजय यादव के इकलौते बेटे थे।
कैसे हुआ हादसा?
परिवार के मुताबिक, घर में खड़ी बाइक के पास खेलते समय प्रताप उस पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बाइक अचानक असंतुलित होकर गिर गई और बच्चा बाइक के नीचे दब गया। उसके चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आईं है। चोट लगते ही वह बेहोश हो गया है। परिजन तुरंत उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें :जेट 2024 में 15 नए विषय शामिल, फॉर्म भरने की तिथि अब 1 दिसंबर तक बढ़ी
इकलौते बेटे को खोने का दर्द
प्रताप अपने माता-पिता का इकलौता बच्चा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सावधानी की अपील
घरेलू वाहनों के पास बच्चों को बिना निगरानी खेलने देना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसी घटनाएं माता-पिता और अभिभावकों को सतर्क रहने की गंभीर चेतावनी देती हैं।
Reporter | Samachar Post