मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

परिवार संग तेजस्वी यादव ने किया मतदान, लालू-राबड़ी, पत्नी और बहनों ने भी डाला वोट

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग में नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान उनके साथ पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और पत्नी राजश्री यादव मौजूद रहीं। तेजस्वी की बहनें रोहिणी आचार्य और मीसा भारती भी मतदान केंद्र पहुंचीं और वोट डाला। पूरे परिवार ने पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें :गिरिराज सिंह ने किया मतदान, बूथ पर सबसे पहले वोट डालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री

बदलाव जरूरी है,नया बिहार और नई सरकार बनानी है- तेजस्वी

मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार में सत्ता परिवर्तन का दावा किया और कहा बदलाव जरूरी है, नया बिहार और नई सरकार बनानी है।

मां राबड़ी देवी हुईं भावुक

वहीं राबड़ी देवी अपने बेटों का जिक्र करते हुए भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, हम मां हैं और मां का आशीर्वाद हमेशा अपने दोनों बेटों के साथ है।

तेज प्रताप भी चुनावी मैदान में

गौरतलब है कि पारिवारिक और राजनीतिक मतभेद के बाद तेज प्रताप यादव RJD से अलग होकर अपनी पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ बना चुके हैं। वे इस बार 44 उम्मीदवारों के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/giriraj-singh-first-voter-lakhisarai-bihar-election-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment