- प्रेम संबंध में हत्या: गुमला में दर्दनाक वारदात
Samachar Post रिपोर्टर,गुमला :झारखंड के गुमला जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रायडीह थाना क्षेत्र के पुराना रायडीह गांव में मंगलवार को एक नाबालिग गर्भवती लड़की की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसी के प्रेमी 19 वर्षीय सुमन यादव पर लगा है। मृतका की पहचान अंशिका तिर्की के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी। वह पिछले एक सप्ताह से सुमन यादव के घर में रह रही थी और लगभग पांच माह की गर्भवती थी।
यह भी पढ़ें :विराट कोहली का जन्मदिन : क्रिकेट के किंग के 5 ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन
कुल्हाड़ी से की गई हत्या, प्रेमी मौके से गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुमन यादव ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से प्रेमिका की हत्या कर दी। घटना के समय आरोपी घर में ही मौजूद था और भागने की कोशिश नहीं की। सूचना मिलते ही रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की मानसिक स्थिति पर सवाल
पुलिस पूछताछ में सुमन यादव ने बताया कि उसे प्रेमिका को घर में रखने की आत्मग्लानि हो रही थी। आरोपी की मां ने भी बताया कि उनका बेटा तीन-चार दिन से सोया नहीं था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। फिलहाल, हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है।
पुलिस जांच में कई पहलू
पुलिस इस वारदात के पीछे के कारणों को लेकर प्रेम संबंध, गर्भावस्था, और सामाजिक दबाव है। जैसे विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आ सके।
Reporter | Samachar Post