मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिमडेगा : बीच मोहल्ले में कचरा डंपिंग से भड़के लोग, भाजपा ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

--Advertisment--

  • मोहल्ले में कचरा डंपिंग से स्थानीय लोग परेशान

Samachar Post रिपोर्टर,सिमडेगा :सिमडेगा शहर के वार्ड नंबर 12 में नगर परिषद द्वारा बीच मोहल्ले में कचरा डंप किए जाने के कारण स्थानीय लोग भारी नाराज हैं। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा का अल्टीमेटम

लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में कचरा डालना अत्यंत निंदनीय है। दुर्गंध फैलने और बीमारियों के खतरे को देखते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अगले 15 दिनों के भीतर कचरा हटाया नहीं गया, तो भाजपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर उपायुक्त कार्यालय का घेराव भी करेंगे।

यह भी पढ़ें :रामगढ़ के प्रिंस नायक ने राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, जिले का नाम किया रोशन

खेल और स्वास्थ्य पर असर

कचरा फेंके जाने वाला क्षेत्र इंदौर स्टेडियम के पास है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग व्यायाम और खेलकूद करते हैं। भाजपा नेता दीपक पुरी ने बताया कि यहाँ मरे हुए जानवर भी फेंके जा रहे हैं, जिससे दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

प्रशासन की लापरवाही जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़: श्रद्धानंद बेसरा

श्रद्धानंद बेसरा ने कहा प्रशासन की लापरवाही जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। वातावरण दूषित हो रहा है और महामारी फैलने की आशंका है। भाजपा कार्यकर्ता अनूप केसरी, सत्यनारायण प्रसाद, दीपक पुरी, श्रद्धानंद बेसरा, संतु गुप्ता, अनूप प्रसाद समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे। भाजपा ने साफ कहा कि जनता के स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2025/11/ramgarh-prince-nayak-wushu-bronze-medal/

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment