मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनतेरस पर रांची का बाजार गुलजार, बर्तन से लेकर 2 करोड़ तक की कारों की खरीद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: इस साल धनतेरस पर राजधानी रांची में बाजार ने नई चमक दिखाई। लोग सिर्फ सोना-चांदी और बर्तनों तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि लग्जरी कार, सुपरबाइक, महंगे गहने और हाई-टेक गैजेट्स की खरीदारी में भी उत्साह दिखाया। सुपरबाइक 30 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू एस-1000 आरआर सुपरबाइक बुक की गई। गहने लालपुर स्थित तनिष्क में 200 ग्राम का 30 लाख रुपये का एंटिक गोल्ड सेट बुक हुआ। इलेक्ट्रॉनिक्स 6.5 लाख रुपये का 100 इंच नियो क्यूएलईडी टीवी और 5.05 लाख रुपये वाला 809 लीटर का स्मार्ट फ्रीज पसंद किया गया। शोरूम संचालकों का कहना है कि जीएसटी में कटौती, आसान ईएमआई और बैंकों के कैशबैक ऑफर्स के कारण मध्यम वर्ग के लोग भी महंगे उत्पाद खरीदने में सक्रिय हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दीपावली पर झारखंड में मौसम का हाल: 8 जिलों में बारिश, अन्य क्षेत्रों में कोहरा और ठंड बढ़ेगी

जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री में भीड़

धनतेरस के मौके पर रांची के निबंधन कार्यालयों में जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए भारी भीड़ जुटने की संभावना है। लगभग 250 स्लॉट बुक किए गए हैं। सर्वर स्लो होने से रजिस्ट्री में विलंब हो रहा है। पहले एक डीड में 15–20 मिनट लगते थे, अब 30–40 मिनट लग रहे हैं। शुक्रवार को रांची मेन निबंधन कार्यालय में 130 स्लॉट बुक होने के बावजूद 40 डीड की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। हिनू निबंधन कार्यालय में भी यही स्थिति रही। मौजूदा समस्या तब से बनी हुई है जब झारभूमि का सर्वर झारखंड स्टेट डेटा सेंटर में स्थानांतरित किया गया।

https://samacharpost.live/2025/10/jharkhand-weather-update-october-2025-rain-fog-temperatures/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment