Skip to content
Samachar Post – No. 1 Online News Portal – समाचार पोस्ट

Samachar Post – No. 1 Online News Portal – समाचार पोस्ट

gov_ad_27_nov_25_leaderboard_1
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • Ranchi
    • Bokaro
    • Chatra
    • Chaibasa
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • Garhwa
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Jamshedpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • Pakur
    • Palamu
    • Ramgarh
    • Sahibganj
    • Saraikela
    • Simdega
  • बिहार
  • बिहार इेलेक्शन
  • नेशनल
  • राजनीति
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • कोर्ट
  • खेल
  • Vacancy @ झारखंड
  • Film Review
  • Home
  • 2025
  • October
  • सरकारी ईमेल सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब Zoho Mail करेगा NIC की जगह
  • Business
  • National

सरकारी ईमेल सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब Zoho Mail करेगा NIC की जगह

Meenu October 14, 2025 1 min read
ZOHO

Samachar Post डेस्क, रांची :सरकारी दफ्तरों में अब ईमेल सर्विस के लिए Zoho Mail का इस्तेमाल किया जाएगा। Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) ने मौजूदा National Informatics Centre (NIC) ईमेल सिस्टम से माइग्रेशन के लिए जोहो को चुना है। फिलहाल करीब 33 लाख सरकारी कर्मचारी NIC ईमेल प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड हैं। सरकार लंबे समय से एक सुरक्षित और भरोसेमंद क्लाउड सर्विस की तलाश में थी, और Zoho ने सभी मानकों पर खरा उतरते हुए यह जिम्मेदारी हासिल की है।

यह भी पढ़ें :भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, गिल की कप्तानी में सीरीज 2-0 से अपने नाम

Zoho ने जीता सरकारी टेंडर

MeitY ने NIC ईमेल सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए टेंडर जारी किया था, जिसमें कई दिग्गज कंपनियों ने हिस्सा लिया। गहन जांच और मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद Zoho ने यह कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया। Zoho के को-फाउंडर Sridhar Vembu ने बताया कि कंपनी को 15 से 20 बार तक ऑडिट से गुजरना पड़ा।उन्होंने कहा ,हमारे कोड्स, डेटा सेंटर्स और सिक्योरिटी सिस्टम्स की बारीकी से जांच हुई।

पारदर्शी चयन प्रक्रिया

वेम्बू ने साफ किया कि यह फैसला किसी राजनीतिक दबाव का नतीजा नहीं था। “जोहो का चयन पूरी तरह तकनीकी और पारदर्शी प्रक्रिया पर आधारित था। यह स्वदेशी टेक्नोलॉजी में बढ़ते विश्वास का संकेत है।”
उन्होंने बताया कि करीब 15 लाख सरकारी यूजर्स पहले ही Zoho पर शिफ्ट हो चुके हैं और बाकी कर्मचारियों का माइग्रेशन तेजी से जारी है।

मेक इन इंडिया टेक्नोलॉजी को बढ़ावा

MeitY के सचिव एस. कृषणन ने कहा, हमारा उद्देश्य किसी एक कंपनी को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि भारतीय टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को मजबूत बनाना है। सरकार चाहती है कि ईमेल जैसी संवेदनशील सेवाओं में अधिकतम भारतीय समाधान अपनाए जाएं।

प्राइवेट सेक्टर में भी बढ़ी मांग

Zoho Mail का उपयोग केवल सरकारी विभागों में ही नहीं, बल्कि निजी कंपनियों में भी तेजी से बढ़ रहा है। जुलाई में हुए ग्लोबल डेटा लीक के बाद सरकार ने सभी कर्मचारियों को @mail.gov.in डोमेन पर माइग्रेट करने की सलाह दी थी, जिसे अब Zoho ऑपरेट कर रहा है।

भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, गिल की कप्तानी में सीरीज 2-0 से अपने नाम
Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Share this news
Tags: MeitY NIC email Zoho Mail जोहो मेल डिजिटल इंडिया भारत सरकार ईमेल सिस्टम सरकारी ईमेल सर्विस सरकारी टेक्नोलॉजी सुरक्षित ईमेल प्लेटफॉर्म

Continue Reading

Previous: सारंडा को सेंचुरी बनाए जाने के विरोध में चाईबासा में आदिवासियों की विशाल रैली
Next: पलामू में जमीन विवाद को लेकर JMM नेता मुन्ना सिन्हा की हत्या, गांव में पसरा मातम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

gass
1 min read
  • Crime

मुंबई में गैस डिलीवरी वैन से 27 सिलेंडर चोरी, खिड़की और ताला तोड़कर दी वारदात

Meenu March 28, 2026
modi
1 min read
  • National

मिडिल ईस्ट तनाव: पीएम मोदी आज शाम मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे अहम बैठक

Meenu March 27, 2026
097
1 min read
  • National

तेल संकट के बीच केंद्र की बड़ी राहत: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती

Rupa Kumari March 27, 2026

Contact us

SOCIAL MEDIA

  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
  • X

Advertisment

Recent Posts

  • भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी तेज, झारखंड में प्रदेश स्तरीय टोली गठित
  • जमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए डीसी, बोले-लापरवाही बिल्कुल नहीं चलेगी
  • सिमडेगा टिकरा जंगल हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • खेतको हादसे के बाद हरकत में प्रशासन, डीसी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
  • धनबाद नगर निगम की बैठक में 11 जोनल कमेटियां गठित, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • June 2020
  • September 2018
  • August 2018
  • July 2018
  • June 2018
  • May 2018
  • September 2017

YouTube

You may have missed

bjp1
1 min read
  • Jharkhand

भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी तेज, झारखंड में प्रदेश स्तरीय टोली गठित

Meenu March 28, 2026
1r
1 min read
  • Health

जमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए डीसी, बोले-लापरवाही बिल्कुल नहीं चलेगी

Meenu March 28, 2026
semdega
1 min read
  • Crime

सिमडेगा टिकरा जंगल हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Meenu March 28, 2026
bokaro
1 min read
  • Accident

खेतको हादसे के बाद हरकत में प्रशासन, डीसी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

Meenu March 28, 2026
Copyright © All rights reserved. | Samacharpost.live | MoreNews by AF themes.