मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

DC कंचन सिंह ने संघर्षशील बालिकाओं को दी शुभकामनाएं, कहा बेटियों ने सिमडेगा का नाम किया रोशन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : विश्व बालिका दिवस के अवसर पर उपायुक्त (DC) कंचन सिंह और जिला प्रशासन ने सिमडेगा की सभी संघर्षशील बेटियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। प्रशासन ने उन बालिकाओं की सराहना की, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार कर जिले का मान बढ़ाया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहीं सिमडेगा की बेटियां

इनमें प्रमुख नाम है विनीता होरो का, जो भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम की सदस्य हैं। लोवसुकरा गांव की रहने वाली विनीता फिलहाल किर्गिस्तान में चल रहे एशिया कप क्वालीफायर में हिस्सा ले रही हैं। वह गुमला के आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में फुटबॉल की ट्रेनिंग ले रही हैं। सिमडेगा की बेटियों ने हॉकी के क्षेत्र में भी देश और राज्य का गौरव बढ़ाया है। यहां की सलीमा टेटे भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रह चुकी हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिमडेगा का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है।

यह भी पढ़ें : बगोदर में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

खेल की धरती बनी सिमडेगा की बेटियां

सिमडेगा की कई अन्य बालिकाएं ब्यूटी डुंगडुंग, संगीता कुमारी, रजनी टोप्पो, सुषमा कुमारी, सुमराय टेटे, अंसुता लकड़ा, अलका डुंगडुंग, कांति बाः, एडलिन केरकेट्टा, मसीरा सुरीन, प्रीति किड़ो, अनिता शोषण बेक, और मरीता तिर्की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। इन सभी बेटियों के संघर्ष और सफलता ने सिमडेगा को खेल की नर्सरी के रूप में नई पहचान दिलाई है। जिला प्रशासन ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

https://samacharpost.live/2025/10/bagodar-road-accident-hanif-ansari-death-wife-injured-nh19/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment