बगोदर में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Rupa Kumari | October 11, 2025 | 04:41 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के औंरा के पास एनएच-19 पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 60 वर्षीय हनीफ अंसारी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कालिमा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, बनपुरा निवासी हनीफ अंसारी अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हनीफ अंसारी को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : ट्रैफिक पुलिस को देखते ही सकपकाई स्कूटी सवार महिला, फिर हुआ हादसा

पूर्व विधायक ने जताई चिंता

पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने औंरा मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और निगरानी बढ़ाने की मांग की।

Share this news

संबंधित खबरें