मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनतेरस से पहले रांची में सोना-चांदी के दाम ने तोड़े रिकॉर्ड, पांच दिन में 4500 रुपये महंगा हुआ गोल्ड

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : धनतेरस से पहले रांची के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सिर्फ पांच दिनों में सोने की कीमत में 4,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 5 अक्टूबर 2025 सोना 1,09,700 प्रति 10 ग्राम 10 अक्टूबर 2025 सोना 1,14,200 प्रति 10 ग्राम चांदी की कीमतों में भी ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई। 10 अक्टूबर को चांदी 1,66,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो अब तक की सबसे ऊंची कीमत मानी जा रही है।

पिछले साल के मुकाबले सालाना उछाल

वर्ष 2024 की तुलना में, सोना ₹70,300 (63% वृद्धि) और चांदी ₹91,000 (82% वृद्धि) विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, डॉलर में कमजोरी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट और घरेलू मांग में वृद्धि के कारण यह उछाल आया है।

बढ़ते दामों के बावजूद खरीददारी तेज

रांची सोना-चांदी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा के अनुसार, धनतेरस और शादी-ब्याह के मौसम में ग्राहक बढ़े हुए दामों पर भी खरीदारी कर रहे हैं। उनका अनुमान है कि धनतेरस तक सोने की कीमत ₹1,25,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें : झारखंड में स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं की बिजली हो सकती है कटौती, बैलेंस नेगेटिव होने पर डिस्कनेक्ट

बाजार में ऑफर्स की भरमार

शहर के ज्वेलरी शोरूम्स में ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स, सोने पर प्रति ग्राम 100–300 रुपये तक की छूट, मेकिंग चार्ज में भारी रियायत, किस्तों पर जेवर उपलब्ध पुराने सोने के बदले नए जेवर पर जीरो डिडक्शन ऑफर ग्राहक इन ऑफर्स का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। अधिकांश ज्वेलर्स के पास धनतेरस के लिए एडवांस बुकिंग की होड़ लगी है।

चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी

चांदी की कीमतों में तेजी का मुख्य कारण औद्योगिक मांग में वृद्धि और निवेशकों की चांदी को मजबूत निवेश विकल्प के रूप में पसंद करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह रुझान जारी रहा, तो चांदी भी नए शिखर को छू सकती है।

https://samacharpost.live/2025/10/jharkhand-smart-meter-balance-warning-electricity-cut/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment