Samachar Post रिपोर्टर, रांची: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के खलारी रोड में शुक्रवार की सुबह पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की बड़ी घटना सामने आई है। इस दौरान दो अपराधियों को गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने घायल अवस्था में ही गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया है।
मुठभेड़ की पूरी कहानी
रांची ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि पुलिस को राहुल दुबे गैंग के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ठाकुर गांव, खलारी और रातू थाना क्षेत्र की सीमा पर पहुंची। जैसे ही पुलिस पहुंची, अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गोली लगी, जिन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : पटना जिले में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू, 17 अक्टूबर तक दाखिल होंगे पर्चे
बरामद हथियार
एनकाउंटर के बाद हुए सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। सूत्रों के अनुसार, 8 पिस्टल, र्जनों कारतूस, कई मोबाइल फोन और संदिग्ध दस्तावेज मौके से मिले हैं।
गिरफ्तार अपराधी
जिन दो अपराधियों को गोली लगी है, उनमें साजन अंसारी और अमित गुप्ता शामिल हैं। दोनों पर कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और हथियारों के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है और यह जांच की जा रही है कि गैंग के बाकी सदस्य कहां छिपे हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।