झारखंड: कैश अवार्ड के लिए 31 मई तक खिलाड़ी और प्रशिक्षक कर सकते हैं आवेदन

Samachar Post | May 21, 2025 | 02:16 PM IST

Samachar Post, रांची : राज्य के खिलाड़ी और प्रशिक्षक 31 मई तक कैश अवार्ड (सम्मान राशि) के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को दिया जाएगा, जिन्होंने 1 अप्रैल 2024 के बाद किसी मान्यता प्राप्त खेल की राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीता हो या भाग लिया हो। खेल निदेशालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। आवेदन के साथ आधार कार्ड की प्रति, बैंक पासबुक की प्रति, खेल से संबंधित प्रमाण-पत्र और अनुशंसा पत्र आदि दस्तावेज संलग्न करना होगा।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय, विकास भवन (प्रथम तल), कांकेरी रोड, रांची में जमा किया जा सकता है। इच्छुक आवेदक आवेदन फॉर्म www.ranchi.nic.in या www.sports.jharkhand.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन कर कैश अवॉर्ड योजना का लाभ उठाएं।

Share this news

संबंधित खबरें