Samachar Post डेस्क, रांची : गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र के मदगढ़ी गांव में बुधवार को एक 60 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, मृतका की हत्या डायन बिसाही के शक में की गई है। आरोप है कि महिला के पड़ोसी बाघा किसान और सावन किसान ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद मृतका के बेटे ने बाघा किसान पर पलटवार करते हुए उसे कुल्हाड़ी से घायल कर दिया। घायल बाघा किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें : लोहरदगा : दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत; 2 गंभीर घायल
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही बड़गड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डायन बिसाही को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह वारदात हुई। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।
शव का पोस्टमार्टम और जांच जारी
मृतका के शव को गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।