तेजस्वी यादव का देसी अंदाज वायरल, मिट्टी के चूल्हे पर बनी मडुआ की रोटी खाकर जीता दिल

Meenu | October 3, 2025 | 03:43 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची :बिहार की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है, वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी ‘बिहार अधिकार यात्रा’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी का सादा और देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें :दशहरे पर चाईबासा में भक्तों की अग्नि परीक्षा, मां दुर्गा के प्रति दिखाई अटूट आस्था

ग्रामीण रसोई में मिट्टी के चूल्हे की रोटी

वायरल वीडियो मधुबनी जिले का बताया जा रहा है। इसमें तेजस्वी यादव एक ग्रामीण परिवार की रसोई में नज़र आते हैं। दरवाजे पर चप्पल उतारकर बोरे पर बैठते हैं और मिट्टी के चूल्हे पर बनी मडुआ (रागी) की रोटी के साथ साग, चोखा, चटनी और प्याज से सजी थाली में भोजन करते दिखाई देते हैं।

सोशल मीडिया पर खुद साझा किया वीडियो

तेजस्वी यादव ने यह वीडियो खुद ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर साझा किया। उन्होंने लिखा चूल्हे की आंच में सिकी रोटी में मिट्टी की महक, मिठास, स्वाद और अपनेपन की गर्माहट होती है। यह सब देहात में ही संभव है, शहर में नहीं।

सादगी या चुनावी संदेश?

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। समर्थक इसे तेजस्वी की सादगी और जनता से जुड़ाव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे आगामी चुनावों से जोड़कर एक राजनीतिक संदेश मान रहे हैं।

Share this news

संबंधित खबरें