अवैध हथियार के खिलाफ पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 अभियुक्त गिरफ्तार

Rupa Kumari | September 27, 2025 | 12:26 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : पटना पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चौक थाना क्षेत्र के कैमाशिकोह मोहल्ला में की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 9 से 10 लोग हथियारों के साथ मौजूद हैं। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कैमाशिकोह मोहल्ले में छापेमारी की और मौके से 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें : रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, कल से शुरू होगी रात्रि बस सेवा

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोलाबारूद बरामद किए, जिनमें शामिल हैं: 5 रायफल, 2 पिस्टल, 3 मैगजीन, 29 कारतूस, 3 खोखा

गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं: राजेश कुमार, लोहा सिंह, जयप्रकाश कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, राजेश रंजन, सत्येंद्र कुमार, विजय कुमार, बबलू कुमार और मोहम्मद साहबज़ादा।

पुलिस की कार्रवाई

नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि सभी अभियुक्त उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की गहन जांच कर रही है और इनके साथ जुड़ी अन्य संगठनों की जांच में जुटी हुई है।

Share this news

संबंधित खबरें