मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट बैठक आज, पेसा एक्ट और सारंडा सेंचुरी पर हो सकता है बड़ा फैसला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज बुधवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक दोपहर 3 बजे झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इसकी पुष्टि मंत्रिमंडल सचिवालय ने की है।

यह भी पढ़ें : गुमला में तीन नक्सली ढेर, दो पर था पाँच-पाँच लाख का इनाम; सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी

पेसा एक्ट पर नजर

इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा पेसा एक्ट (PESA Act) से जुड़ा है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने इस विषय पर विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ चर्चा की थी। माना जा रहा है कि नियमावली को लेकर कैबिनेट कोई ठोस निर्णय ले सकती है।

सारंडा सेंचुरी मामला

इसके अलावा, बैठक में सारंडा वन क्षेत्र को सेंचुरी घोषित करने पर भी चर्चा होने की संभावना है। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए राज्य के मुख्य सचिव को तलब किया है। ऐसे में सरकार की रणनीति पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

https://samacharpost.live/2025/09/gumla-naxal-encounter-2025-three-jjmp-naxals-killed/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment