मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह उपचुनाव की तैयारी में जुटा झामुमो, विनोद पांडेय ने जीत का किया दावा

--Advertisment--

  • पार्टी ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की कवायद तेज की। शुक्रवार को हुई मैराथन बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया गया।

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मिशन-2027 के तहत पार्टी ने अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जिला कमेटी लगातार बैठकें कर रही है और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। शुक्रवार को पार्टी प्रवक्ता सह केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय और जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में मैराथन बैठक आयोजित की गई। इसमें उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होकर चुनावी गतिविधियों में जुटने का आह्वान किया।

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

झामुमो का जोर मतदान केंद्रों पर संगठन की पकड़ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने पर है। पार्टी अपने परंपरागत वोट बैंक को एकजुट रखने के साथ सरकारी योजनाओं के जरिए जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति पर भी काम कर रही है। गिरिडीह विधानसभा सीट पर फरवरी में उपचुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में पार्टी इसे महत्वपूर्ण चुनाव मानकर तैयारी में जुटी है। जिला स्तर पर बैठकों के जरिए संगठन की स्थिति और चुनावी रणनीति की समीक्षा की जा रही है।

विनोद पांडेय ने किया जीत का दावा

परिषदन भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विनोद पांडेय ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी उपचुनाव में झामुमो का उम्मीदवार गिरिडीह सीट पर जीत दर्ज करेगा। बैठक और पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक केदार हाजरा, महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment