मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर बारात से लौट रही पिकअप पलटी, 22 वर्षीय युवक की मौत; पिता समेत 7 घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मेदासाई के खजूर पुल के पास बारात से लौट रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

संकीर्ण मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप

मिली जानकारी के अनुसार, आनंदपुर प्रखंड के हारता गांव से करीब 16 लोग पिकअप वैन पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के बाद ओडिशा लौट रहे थे। इसी दौरान गुरुवार रात करीब 10:30 बजे मेदासाई स्थित विजय पूर्ति के घर के पास खजूर पुल के समीप संकीर्ण मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद तेज रफ्तार पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। इस दौरान 22 वर्षीय संकीत कुजूर पिकअप के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।

अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया

हादसे के बाद सभी घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने संकीत कुजूर को मृत घोषित कर दिया। वह ओडिशा के लाठीकाटा थाना क्षेत्र स्थित सरगीगड़ा गांव का रहने वाला था। दुर्घटना में संकीत के पिता रोबिन कुजूर (40) समेत सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में एलेक्स लकड़ा (24), पौलुष धान (33), समित कुजूर (24), प्रताप मिंज (21), पत्रस बरवा (21) और पूर्णो मिंज (19) शामिल हैं।

एक घायल की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर

घायलों में एलेक्स लकड़ा की स्थिति गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, रोबिन कुजूर समेत छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मनोहरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment