मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Jamshedpur News: सेवानिवृत्त टाटाकर्मी के बंद क्वार्टर में 20 लाख की चोरी, गहने और 15 हजार रुपये नकद ले उड़े चोर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : शहर के टेल्को थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद क्वार्टर को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपये के गहने और 15 हजार रुपये नकद चुरा लिए। चोरी की वारदात टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारी शमशेर खान के रोड नंबर-1 स्थित क्वार्टर नंबर K-2/6 में हुई। परिवार के सदस्य रविवार रात घर लौटे, तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घर बंद कर मानगो स्थित फ्लैट में रहने गया था परिवार

शमशेर खान अपनी पत्नी, बेटी और नतनी के साथ क्वार्टर में रहते हैं। उनकी बेटी गुलमोहर स्कूल में शिक्षिका हैं। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को शमशेर खान का बेटा हैदराबाद से घर पहुंचा था। क्वार्टर में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर मानगो स्थित अपने श्रीनाथ होम फ्लैट में रहने चले गए थे। रविवार रात जब परिवार के लोग वापस क्वार्टर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर जाने पर कमरों में सामान बिखरा मिला। दूसरे कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखा गहनों का बैग गायब था। जांच करने पर करीब 20 लाख रुपये के गहने और 15 हजार रुपये नकद चोरी होने का पता चला।

पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे चोर

शमशेर खान के अनुसार, चोर क्वार्टर के पीछे की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और गहनों का बैग व नकदी लेकर फरार हो गए। घटनास्थल पर दीवार के पास हाथ और पैर के निशान मिलने की बात भी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि चोर इसी रास्ते से क्वार्टर में घुसे थे। परिवार शनिवार को घर बंद करके गया था, लेकिन चोरी किस समय हुई, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टेल्को पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्वार्टर का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर चोरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर मिले निशानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच कर रही है। बंद क्वार्टर में हुई इस बड़ी चोरी के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment