Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सोशल मीडिया पर भी साझा किया शोक संदेश
रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा कर दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति मिले।

नेमरा पहुंच रहे विभिन्न दलों के नेता
रूपी सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा में हैं। दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए देशभर से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता वहां पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी नेमरा पहुंचकर शोक व्यक्त किया।



















