मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह के तिसरी में मिठाई दुकान संचालक के घर चोरी, 1 लाख नकद और 2 लाख के जेवर ले गए चोर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के पलमरुआ में शुक्रवार की रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने रितेश मिष्टान भंडार के संचालक के घर का ग्रिल गेट का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये नकद, लगभग दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और साड़ियां चोरी कर लीं। घटना के बाद पीड़ित परिवार परेशान है।

ग्रिल गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर

पीड़िता दुलारी देवी, पत्नी स्वर्गीय बासुदेव पंडित ने बताया कि शुक्रवार रात घर के ग्रिल गेट में ताला लगा हुआ था। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखे बक्से को खंगाल लिया। चोर बक्से में रखे नकद रुपये, पायल, कानबाली, मंगटीका समेत अन्य जेवर और साड़ियां ले गए। इसके अलावा होटल में रखा एक छोटा बक्सा भी चोर अपने साथ ले गए। चोरी की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।

पीड़िता ने तिसरी पुलिस को दी सूचना

घटना के बाद दुलारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़िता ने चोरी की सूचना तिसरी पुलिस को दे दी है। घर में चोरी की इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल है। फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार है। चोरी में शामिल लोगों और सामान की बरामदगी को लेकर जांच की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment